शाहजहाँपुर।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में थाना मिर्जापुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत एक अभियुक्त को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
थानाध्यक्ष मिर्जापुर के नेतृत्व में दिनांक 22 जनवरी 2026 को पुलिस टीम शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग तथा जुर्म-जरायम की रोकथाम के उद्देश्य से गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि फर्रूखाबाद रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति अवैध शस्त्र के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है।
सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अभियुक्त धर्मवीर पुत्र अमरसिंह, निवासी सिंगापुर, थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहाँपुर को समय करीब 18:40 बजे गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा .315 बोर एवं एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।
बरामदगी के आधार पर थाना मिर्जापुर पर मु0अ0सं0-0015/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त को आवश्यक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सोनी शुक्ला, उपनिरीक्षक चन्द्रपाल सिंह, मुख्य आरक्षी मो0 इस्माइल, मुख्य आरक्षी धर्मेन्द्र सिंह, मुख्य आरक्षी राजवीर सिंह एवं कांस्टेबल गोपाल शामिल रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments