शाहजहाँपुर।
आज दिनांक 30 जनवरी 2026 को होली पर्व के अवसर पर चौक कोतवाली से प्रारंभ होने वाले पारंपरिक बड़े लाट साहब जुलूस के निर्धारित मार्गों का नगर आयुक्त महोदय द्वारा जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारियों के संयुक्त तत्वावधान में तथा क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिकों की उपस्थिति में निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जुलूस मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि होली पर्व एवं जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त कर ली जाएं।
प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि परंपरागत जुलूस का आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करेंगे।
0 Comments