Breaking News

उपद्रव के आरोप में 10 युवक गिरफ्तार, हजरतगंज पुलिस की सख्ती

 

कल्लू उर्फ रजनीश, ब्यूरो रिपोर्ट लखनऊ

लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र स्थित D ग्लोब चाय दुकान पर हुए विवाद और दो युवकों पर हमले के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोतवाल विक्रम सिंह के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्काल कदम उठाए गए। चौकी प्रभारी लीला की टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात नियंत्रित किए और आरोपितों को हिरासत में लिया।

अधिकारियों का कहना है कि मामले में विधिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव और हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Post a Comment

0 Comments