Breaking News

थाना सिंधौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर।

जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना सिंधौली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के निकट पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना सिंधौली के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 जनवरी 2026 को वादी द्वारा थाना सिंधौली पर दी गई लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 50/2026 धारा 78/115(2)/351(3) बीएनएस एवं धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियोग में आरोप था कि अभियुक्त द्वारा कक्षा 10 में अध्ययनरत नाबालिग छात्रा का पीछा किया गया तथा शिकायत करने पर वादी के साथ मारपीट कर जानमाल की धमकी दी गई।

आज दिनांक 30.01.2026 को थाना सिंधौली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त आरिफ पुत्र समीम, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी ग्राम कोरोकुईया, थाना सिंधौली को करनैयापुर मोड़ से समय 14:25 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा ऐसे अपराधों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

आरिफ पुत्र समीम, उम्र करीब 30 वर्ष
निवासी – ग्राम कोरोकुईया, थाना सिंधौली, जनपद शाहजहाँपुर

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • उप निरीक्षक – नरगेश कुमार
  • कांस्टेबल – 400 दर्शन सिंह


Post a Comment

0 Comments