स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव | उत्तर प्रदेश ✍️
लखनऊ। माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन हेतु अशोक लेलैंड के नवीन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री एच.डी. कुमारस्वामी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई दिशा और गति प्रदान करेगी। उन्होंने इसे पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच, प्रतिबद्धता और विश्वास का सशक्त प्रतीक बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संयंत्र ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्पों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस अवसर पर हिंदुजा ग्रुप को इस निवेश के लिए बधाई दी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments