शाहजहांपुर।
कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में शुक्रवार को मूक-बधिर दिव्यांगजनों को ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार ने स्वयं लाभार्थियों को कंबल वितरित किए।
सर्द मौसम को देखते हुए प्रशासन की ओर से यह पहल की गई, ताकि जरूरतमंद दिव्यांगजन ठंड से सुरक्षित रह सकें। कार्यक्रम में पहुंचे मूक-बधिर लाभार्थियों को क्रमवार बुलाकर कंबल प्रदान किए गए। इस दौरान एडीएम अरविंद कुमार ने लाभार्थियों के हालचाल भी जाने और उन्हें प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
एडीएम ने कहा कि समाज के कमजोर, निराश्रित और दिव्यांग वर्गों की सहायता करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। ठंड के मौसम में विशेष अभियान चलाकर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए जा रहे हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशानी में न पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
कंबल पाकर मूक-बधिर लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष और राहत दिखाई दी। उन्होंने संकेतों के माध्यम से प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments