Breaking News

कलेक्ट्रेट परिसर में स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर।

कलेक्ट्रेट स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री अरविंद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट श्री प्रवेंद्र कुमार सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की स्वतंत्रता हेतु सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग और बलिदान को स्मरण किया।



Post a Comment

0 Comments