शाहजहाँपुर,
जनपद में प्रशासनिक कार्यों की प्रभावी निगरानी, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं अधिकारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, सभी कार्यदिवसों में प्रातः 09:45 बजे गूगल मीट लिंक के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समस्त जिलास्तरीय अधिकारी, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी तथा नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करेंगे।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अधिकारी अपने नियमित शासकीय कार्यों का निष्पादन भी करेंगे। इससे न केवल अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित होगी, बल्कि जनता दर्शन के दौरान प्राप्त शिकायतों पर तत्काल संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा सकेंगे, जिससे प्रकरणों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित होगा।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जो अधिकारी निर्धारित गूगल मीट लिंक को ज्वाइन नहीं करेंगे, उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा तथा उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
यह आदेश जनहित में प्रशासनिक पारदर्शिता, जवाबदेही एवं कार्यकुशलता को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments