शाहजहांपुर | दिनांक: 05 जनवरी 2026
जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने सोमवार को टाउनहॉल स्थित जिला सूचना कार्यालय एवं प्रेस क्लब का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन के बेसमेंट में स्थित पार्किंग व्यवस्था, प्रेस क्लब हॉल, कार्यालय कक्षों सहित परिसर के सभी हिस्सों का गहनता से जायजा लिया और व्यवस्थाओं की स्थिति का अवलोकन किया।
निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने प्रेस क्लब की बैक वॉल के रंग-रोगन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उसे किसी अन्य उपयुक्त रंग से रंगवाने के निर्देश दिए, ताकि परिसर का सौंदर्यीकरण और अधिक आकर्षक रूप में किया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ साफ-सफाई, सुव्यवस्था एवं सौंदर्य पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिए गए निर्देशों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे कार्यालय एवं प्रेस क्लब की व्यवस्थाएं और बेहतर हो सकें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments