स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
इसी क्रम में आज ककरा स्थित नव-निर्मित इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का माननीय महापौर अर्चना वर्मा द्वारा शुभारंभ किया गया। साथ ही नगर की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 20 विद्युत चालित कूड़ा संग्रहण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
महापौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में किया गया यह प्रयास न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि महानगर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे सूखा और गीला कचरा अलग-अलग कर नगर निगम के कूड़ा वाहनों को दें, जिससे स्वच्छता अभियान को और मजबूती मिले।
नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि विद्युत चालित वाहनों की नियमित देखरेख, समय-समय पर चार्जिंग एवं ईमानदारीपूर्वक कार्य निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर माननीय पार्षदगण, नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
