शाहजहाँपुर | दिनांक: 09 जनवरी 2026
जिलाधिकारी , शाहजहाँपुर द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 09.01.2026 को “नो हेलमेट–नो फ्यूल” अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न पेट्रोल पम्पों पर संयुक्त जांच टीम द्वारा औचक निरीक्षण एवं जांच की गई।
इस अभियान में अधोहस्ताक्षरी के साथ-साथ नगर मजिस्ट्रेट शाहजहाँपुर, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी शाहजहाँपुर, यातायात पुलिस बल, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी (खाद्य क्षेत्र–द्वितीय), पूर्ति निरीक्षक नगर निगम शाहजहाँपुर तथा पटल सहायक पे0उ0अनु0 सम्मिलित रहे।
संयुक्त टीम द्वारा सत्यप्रेम सर्विस स्टेशन (कचहरी), के०पी० सिंह फिलिंग स्टेशन (ग्राम लधौली) एवं मै० सत्यश्री फिलिंग स्टेशन पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पम्प स्वामियों को “नो हेलमेट–नो फ्यूल” अभियान का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के चालान भी किए गए।
निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पम्पों पर उपलब्ध मूलभूत व्यवस्थाओं जैसे—
जांच के दौरान सभी पेट्रोल पम्प स्वामियों, मैनेजरों एवं सेल्समैनों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि “नो हेलमेट–नो फ्यूल” अभियान के अंतर्गत बिना हेलमेट पहने चालक या सहयात्री वाले किसी भी दोपहिया वाहन को पेट्रोल का विक्रय किसी भी दशा में न किया जाए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments