वाराणसी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर स्थित जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी एवं पुण्य श्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने मां गंगा के पावन तट पर स्थित पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के पुनरुद्धार एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्य ऐतिहासिक स्वरूप, सांस्कृतिक गरिमा एवं धार्मिक महत्ता को अक्षुण्ण रखते हुए किए जाएं।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि काशी की आध्यात्मिक पहचान को बनाए रखते हुए विकास कार्यों में उच्च गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए तथा समस्त परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कार्यों की सतत निगरानी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी केवल एक नगर नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक आत्मा है, और इसके संरक्षण व विकास में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments