Breaking News

अटल ऑडिटोरियम में भव्य आयोजन के साथ मनाया गया उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में लाभार्थियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर | 24 जनवरी 2026

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर अटल ऑडिटोरियम, जनपद शाहजहाँपुर में शनिवार को एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी शाहजहाँपुर, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त सहित जनपद के अनेक जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत उपस्थित अतिथियों का पुष्प भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा लखनऊ से प्रसारित राज्य स्तरीय स्थापना दिवस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया, जिसमें जनपद स्तर पर अधिकारियों एवं आमजन की सहभागिता रही।

इस अवसर पर जनपद शाहजहाँपुर की विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। लाभार्थियों ने योजनाओं से मिले लाभों के माध्यम से अपने जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों के अनुभव साझा किए, जिससे कार्यक्रम भावनात्मक और प्रेरणादायक बन गया।


कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने ऑडिटोरियम परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान योजनाओं की प्रगति, लाभार्थियों की स्थिति तथा विभागों द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम का समापन राज्य के सर्वांगीण विकास, सुशासन, पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को और सशक्त बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ किया गया।



Post a Comment

0 Comments