कल्लू उर्फ रजनीश, ब्यूरो रिपोर्ट लखनऊ
लखनऊ में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ गुडंबा पुलिस ने सख्त अभियान चलाते हुए दो संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों के पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ मिलने के संकेत हैं, जिनकी पुष्टि के लिए विधिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में चल रही कार्रवाई के तहत क्षेत्र में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि कई अन्य संदिग्ध तस्कर भी रडार पर हैं और उनके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
इस अभियान में उप निरीक्षक संदीप सिंह गौर, विवेक सिंह और रवि राणा सहित गुडंबा पुलिस टीम के अन्य कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।
पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कानून से बचना अब मादक पदार्थ तस्करों के लिए आसान नहीं होगा और अभियान आगे भी जारी रहेगा।
0 Comments