स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में ‘प्रारंभिक उत्तर भारत और इसके सिक्के’ पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक केवल एक शोध ग्रंथ नहीं, बल्कि दुनिया की आंखें खोलने वाला एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक दस्तावेज है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि काशी, अयोध्या, मथुरा, कौशांबी और पांचाल जैसे प्राचीन सांस्कृतिक केंद्रों से जुड़े दुर्लभ चांदी, तांबे और मिश्रित धातुओं से निर्मित 34 हजार से अधिक प्राचीन सिक्कों को हिंदुजा फाउंडेशन ने प्रमाणिक तथ्यों के साथ इस पुस्तक के रूप में संकलित किया है। यह संग्रह भारतीय इतिहास, अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक विरासत को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मुख्यमंत्री ने पुस्तक के लेखक आचार्य देवेंद्र हांडा, हिंदुजा फाउंडेशन और पूरी शोध टीम को इस ऐतिहासिक प्रयास के लिए बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शोध कार्य भारत की समृद्ध विरासत को वैश्विक मंच पर मजबूती से प्रस्तुत करने में सहायक होंगे।
0 Comments