छोटा इमामबाड़ा में 1 फ़रवरी को सर्वधर्म धर्मगुरु एक मंच पर, मौलाना कल्बे जवाद नक़वी के सम्मान में होगा भव्य आयोजन

 

ब्यूरो रिपोर्ट सैय्यद अलयूसुफ़ रिज़वी, लखनऊ ✍️

लखनऊ। देश में आपसी सौहार्द, अमन-शांति और गंगा-जमुनी तहज़ीब को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 1 फ़रवरी 2026 (रविवार) को दोपहर 12:30 बजे ऐतिहासिक छोटा इमामबाड़ा, हुसैनाबाद, लखनऊ में एक भव्य जलसा-ए-आम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदायों के प्रमुख धर्मगुरु, संत-महात्मा, उलमा और सामाजिक प्रतिनिधि एक मंच पर उपस्थित रहेंगे।

यह आयोजन ईरानी राष्ट्रपति के हाथों अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित मौलाना कल्बे जवाद नक़वी के सम्मान में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उन्हें मुबारकबाद पेश की जाएगी तथा उनके धार्मिक, शैक्षणिक और सामाजिक योगदान पर वक्ता प्रकाश डालेंगे।

आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम किसी एक धर्म या समुदाय तक सीमित नहीं, बल्कि देश की एकता और आपसी भाईचारे का साझा मंच है। वर्तमान सामाजिक परिदृश्य में इस प्रकार के आयोजन को अमन और इंसानियत का सकारात्मक संदेश देने वाला बताया गया है।

आयोजकों ने लखनऊ व आसपास के क्षेत्रों के लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से अशोक सिंह, शैलेन्द्र सिंह मसीह, आमिर साबरी, एजाज़ मीनाई, फैज़ान फ्रंगी महली, राजेश सिंह काली और नवाब साबिर अली सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post