Breaking News

लखनऊ में ‘उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0’ का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री योगी की मौजूदगी में हुए कई अहम एमओयू


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

लखनऊ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में आज राजधानी लखनऊ में ‘उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0’ का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुए।

इस वैश्विक निवेशकों एवं अग्रणी उद्यमियों के महासंगम में औषधि निर्माण, मेडिकल डिवाइस, फार्मा सेक्टर से जुड़े निवेश, नवाचार और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) का आदान-प्रदान किया गया।

कॉन्क्लेव का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को फार्मा एवं मेडिकल डिवाइस हब के रूप में स्थापित करना, राज्य की स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ करना तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करना है। यह आयोजन प्रदेश में निवेश के नए अवसर खोलने और स्वास्थ्य क्षेत्र में तेज विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



Post a Comment

0 Comments