संत गाडगे सेवा संस्थान के तत्वावधान में महामानव संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती पर सोमवार को भव्य शोभायात्रा और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य सुधीर गुप्ता ने फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा गाडगे पैलेस, हनुमत धाम, बड़ी विसरात से प्रारंभ होकर केरूगंज, चारखंबा और गर्रापुल होते हुए आवास विकास परिषद बरेली मोड़ स्थित संत गाडगे पार्क तक पहुंची, जहाँ श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
दोपहर बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उपेन्द्र पाल सिंह और मुख्य अतिथि के रूप में ओमवीर सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुनेश्वर दयाल कठेरिया, प्रोफेसर राजेश कुमार, गुड्डू लाल, रामवीर कनौजिया, हरविंदर सिंह, पंकज कनौजिया, अतुल कनौजिया, कृष्णपाल कनौजिया, बिजेंदर आर्य, अरविंद कनौजिया, प्रवेश दिवाकर, संजय भारती, संजय दिवाकर, हरिशंकर कनौजिया सहित कई स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।
शाहजहांपुर
0 Comments