स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरी पर सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर 25 फरवरी 2026 को जिले में व्यापक जांच अभियान चलाया गया।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-II/अभिहित अधिकारी चन्द्रशेखर मिश्र के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वागीश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने तिलहर के बिरियागंज स्थित सोहन लाल किराना मर्चेंट की दुकान से रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल और बेसन के नमूने लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे।
इसी क्रम में कटरा जलालाबाद के मीरानपुर रोड स्थित गिरिराज ट्रेडर्स से हल्दी पाउडर और बूंदी के नमूने लिए गए। जांच के दौरान करीब 1 क्विंटल बूंदी (अनुमानित कीमत 12,000 रुपये) को संदिग्ध पाए जाने पर सीज कर दिया गया।
खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के मद्देनजर मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने दुकानदारों को गुणवत्ता मानकों का पालन करने की सख्त चेतावनी भी दी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments