Breaking News

भाजपा में मनीष द्विवेदी को जिला प्रतिनिधि की जिम्मेदारी

ब्यूरो रिपोर्ट: हिमांशु यादव, लखनऊ ✍️

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के समर्पित, कर्मठ, संघर्षशील एवं जुझारू कार्यकर्ता श्री मनीष द्विवेदी को लखनऊ जिले का जिला प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।

मनीष द्विवेदी लंबे समय से संगठन की विचारधारा के प्रति निष्ठावान रहकर सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं। उन्होंने विभिन्न अभियानों, जनसंपर्क कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का कार्य किया है। उनकी नेतृत्व क्षमता, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने की दक्षता तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि मनीष द्विवेदी का सरल स्वभाव, सकारात्मक सोच और संगठन के प्रति समर्पण उन्हें एक प्रभावी जिला प्रतिनिधि बनाएगा। उनकी नियुक्ति से जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

पार्टी पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनेगा।

Post a Comment

0 Comments