स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
शाहजहाँपुर | 01 फरवरी 2026
जनपद शाहजहाँपुर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बण्डा पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 345 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी पुवायां के पर्यवेक्षण में चिन्हित अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध मादक पदार्थों की बिक्री-निर्माण पर रोकथाम एवं संदिग्ध व्यक्ति-वाहन चेकिंग अभियान के दौरान की गई।
संक्षिप्त विवरण
दिनांक 31 जनवरी 2026 को थाना बण्डा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चित्तरपुर नवदिया तिराहे से ग्राम चित्तरपुर नवदिया की ओर जाने वाले मार्ग पर दबिश देकर अभियुक्त एहतेशाम पुत्र वाहिद, उम्र लगभग 18 वर्ष, निवासी मोहल्ला वर्कजई अव्वास नगर, थाना जलालाबाद, जनपद शाहजहाँपुर को समय 14:25 बजे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 345 ग्राम अफीम, 450 रुपये नकद तथा हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP27BV0737) बरामद की गई। बरामद मोटरसाइकिल को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर दिया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
- एहतेशाम पुत्र वाहिद
उम्र लगभग 18 वर्ष
निवासी वर्कजई अव्वास नगर, थाना जलालाबाद, जनपद शाहजहाँपुर
पंजीकृत अभियोग
- मु0अं0सं0 048/2026
- धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट
- थाना बण्डा, जनपद शाहजहाँपुर
बरामदगी का विवरण
- 345 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम
- 450 रुपये नकद
- हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP27BV0737) – सीज
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार राय
- उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार चौधरी
- हे0का0 241 रामसंजीवन
- हे0का0 552 रोहित कुमार
थाना बण्डा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सख्त संदेश गया है तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
