ब्यूरो रिपोर्ट: सोम दत्त, लखनऊ ✍️
लखनऊ/STF: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अंतर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से कोकीन, गांजा, अफीम व ऑर्गेनिक गांजा बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजकुमार उर्फ चिका, राजकुमार, सैय्यद दावर अलवी, यश श्रीवास्तव उर्फ उत्तम तथा प्रभजीत सिंह के रूप में हुई है। STF टीम ने इन सभी को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक गली से गिरफ्तार किया।
कार्रवाई के दौरान अभियुक्तों के पास से 17 ग्राम अवैध कोकीन, 2 किलोग्राम अवैध गांजा, 1.5 किलोग्राम अवैध अफीम तथा 200 ग्राम ऑर्गेनिक गांजा बरामद किया गया। बरामद मादक पदार्थों की अंतर्राज्यीय स्तर पर आपूर्ति किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
STF द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के नेटवर्क और अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments