शाहजहाँपुर।
आज दिनांक 05 फरवरी 2026 को नगर निगम के प्रवर्तन दस्ता एवं संपत्ति विभाग के संयुक्त प्रयास से महानगर क्षेत्र में GIC तिराहा स्थित “We Love Shahjahanpur” स्थल से लोधीपुर जाने वाले मार्ग की दाहिनी पटरी पर वर्षों से किए गए अवैध अतिक्रमण को शांतिपूर्ण तरीके से हटाकर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
बताया गया कि एक ही परिवार के विभिन्न सदस्यों द्वारा सड़क किनारे अवैध कब्जा कर रखा गया था, जिसे नगर निगम टीम ने कार्रवाई करते हुए हटाया।
अभियान का निरीक्षण नगर आयुक्त द्वारा किया गया। उन्होंने मौके पर अभियान की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। साथ ही बताया कि उक्त स्थान का सौंदर्यीकरण कर नगरवासियों के उपयोग हेतु विकसित किया जाएगा।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध यह अभियान बिना रुकावट निरंतर जारी रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments