ब्यूरो रिपोर्ट रिज़वान अली, लखनऊ ✍️
उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UPSTF) को बड़ी सफलता मिली है। 20 फरवरी 2026 को एसटीएफ ने ₹50,000 के इनामी अपराधी संदीप वर्मा को लखनऊ से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी संदीप वर्मा जनपद मिर्जापुर के थाना क्षेत्र सामनापुर अंतर्गत ग्राम जयर वोघरी, रिडखड़पुर का निवासी बताया गया है। उसके विरुद्ध मु०अ०सं० 505/2025, धारा 8/20/25/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था।
एसटीएफ के अनुसार आरोपी के पास से लगभग एक किलोग्राम गांजा, एक तमंचा तथा ₹10,200 नगद बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। उस पर ₹50,000 का इनाम घोषित था।
एसटीएफ द्वारा की गई इस कार्रवाई को मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। आगे की विधिक कार्रवाई संबंधित थाने द्वारा की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments