![]() |
| मृतक जगदीश (फाइल फोटो) |
सीतापुर। सकरन थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की दबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
घटना सकरन थाना क्षेत्र के सेमरा खुर्द गांव की है। गांव निवासी जगदीश (50) पुत्र रामचरण गौतम गांव के ही रामसजीवन वर्मा के खेत में मजदूरी पर खस भरने के लिए ट्रैक्टर पर बैठकर जा रहे थे। ट्रैक्टर खेत स्वामी का पुत्र बच्चालाल चला रहा था।
बताया जा रहा है कि गांव के बाहर सत्य ओम शिक्षण संस्थान के पास सामने से आ रहे एक अन्य ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय वाहन का पहिया सड़क किनारे बने गड्ढे में चला गया, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में जगदीश ट्रैक्टर के नीचे दब गए।
ग्रामीणों ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला और परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
मृतक के परिवार में चार पुत्र—अशोक, सुशील, मनोज, उपेंद्र तथा चार पुत्रियां—नीलम, पिंकी, संगीता और आरती हैं। अशोक और नीलम का विवाह हो चुका है, जबकि तीन पुत्र और तीन पुत्रियों का विवाह अभी शेष है। परिवार के पास पर्याप्त कृषि भूमि नहीं है और मजदूरी कर ही जीविकोपार्जन होता था।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments