Breaking News

परिवार परामर्श केंद्र की पहल से दंपति में हुआ समझौता पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में आयोजित परामर्श में एक दंपति को सकुशल किया गया विदा


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर | 31 जनवरी 2026

 पुलिस अधीक्षक , जनपद शाहजहाँपुर के कुशल निर्देशन में शुक्रवार को पुलिस लाइन शाहजहाँपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 05 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई, जिसमें से 01 दंपति के बीच आपसी सहमति से समझौता कराते हुए उन्हें सकुशल विदा किया गया

परामर्श के दौरान थाना रोजा, जनपद शाहजहाँपुर से संबंधित एक दंपति का मामला प्रस्तुत किया गया, जिनका विवाह लगभग दो माह पूर्व हुआ था। आवेदिका बीते 20 दिनों से मायके में रह रही थी। परामर्श में बताया गया कि पति द्वारा शराब का सेवन कर मारपीट की जाती थी तथा पत्नी को जेवर पहनने से भी रोका जाता था, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया था।

परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाकर संयमित एवं सकारात्मक वातावरण में आपसी संवाद कराया गया। काउंसलिंग के माध्यम से दोनों को पारिवारिक दायित्वों एवं आपसी समझ के महत्व के बारे में समझाया गया, जिसके पश्चात दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ रहने के लिए सहमत हो गए। आपसी सहमति से समझौता होने पर दंपति को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया

इस अवसर पर परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी महिला उप निरीक्षक मधु यादव, महिला हेड कांस्टेबल चन्द्रकान्ता, महिला आरक्षी मोनिका सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments