Breaking News

कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जलालाबाद क्षेत्र में पैदल गश्त अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में पुलिस बल ने किया बाजार व संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर | 31 जनवरी 2026

जनपद शाहजहाँपुर में शांति एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को थाना जलालाबाद क्षेत्रान्तर्गत व्यापक पैदल गश्त अभियान चलाया गया। यह गश्त  पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर  के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,  के नेतृत्व में, क्षेत्राधिकारी जलालाबाद एवं थाना जलालाबाद पुलिस बल के साथ सम्पन्न हुई।

पैदल गश्त के दौरान कस्बा जलालाबाद के प्रमुख मार्गों, व्यस्त बाजार क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील बिंदुओं एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों का गहन निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों एवं नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा उन्हें पुलिस की तत्परता एवं सजगता का भरोसा दिलाया गया।

गश्त के दौरान पुलिस बल को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि क्षेत्र में नियमित गश्त की जाए, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित किसी भी सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही आमजन से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करना रहा।



Post a Comment

0 Comments