Breaking News

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन समारोह अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में सम्पन्न सड़क सुरक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मियों, आपदा मित्रों व राहवीरों को किया गया सम्मानित


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर | 31 जनवरी 2026

माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जनपद शाहजहाँपुर में दिनांक 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन समारोह शुक्रवार को अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि भी जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह रहे।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात संजय कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी विवेक कुमार मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिबंश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता तथा अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (प्रा०ख०) एम०के० पाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।

समारोह में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सर्वेश कुमार सिंह, हरिओम, यात्री/माल कर अधिकारी आर०पी० गौतम, यातायात उप निरीक्षक विनय कुमार पाण्डेय, जनपद के मीडिया बंधु तथा लगभग 500 नागरिक, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सम्मिलित थीं, उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। अपने संबोधन में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह का समापन होने का यह अर्थ नहीं है कि जागरूकता अभियान समाप्त हो गया है। यातायात नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है और सड़क सुरक्षा अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने पुलिस, यातायात पुलिस, प्रशासन एवं समाजसेवी संस्थाओं के योगदान की सराहना की।


इस अवसर पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सर्वेश कुमार सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान किए गए जन-जागरूकता कार्यक्रमों एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु किए गए प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वाहन चलाते समय रील या वीडियो न बनाएं तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें।

वहीं यातायात उप निरीक्षक विनय कुमार पाण्डेय ने आमजन से अपील की कि नशे की अवस्था में वाहन चलाने वालों से दूरी बनाए रखें और सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहें।

समारोह के दौरान सड़क सुरक्षा माह में विशिष्ट योगदान देने वाले विभिन्न विभागीय कर्मचारियों, आपदा मित्रों एवं राहवीरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ० इन्दु अजनबी द्वारा किया गया।



Post a Comment

0 Comments