Breaking News

थाना तिलहर पुलिस ने चोरी का डीजल बरामद कर तीन अभियुक्त किए गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 25 फरवरी 2026। थाना तिलहर पुलिस टीम ने पंजीकृत अभियोग में वांछित तीन अभियुक्तों को चोरी किए गए डीजल के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध रोकथाम अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

थाना तिलहर पर पंजीकृत मु.अ.सं. 88/2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त हिमांशु (18 वर्ष), रचित (19 वर्ष) एवं मोहित (19 वर्ष), निवासी ग्राम गुलामखेड़ा थाना तिलहर को 25 फरवरी 2026 को सायं करीब 6:20 बजे मुखबिर की सूचना पर ग्राम गुलामखेड़ा के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर 3 प्लास्टिक की पिपिया एवं 1 प्लास्टिक की बाल्टी में लगभग 90 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।

पुलिस के अनुसार तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

बरामदगी

  • 03 प्लास्टिक पिपिया
  • 01 प्लास्टिक बाल्टी (लगभग 90 लीटर डीजल)

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

  • प्रभारी निरीक्षक जुगुल किशोर पाल
  • उपनिरीक्षक अनुज चौधरी
  • मुख्य आरक्षी विजय प्रताप
  • आरक्षी सन्नी तोमर
  • आरक्षी विनय कुमार
  • आरक्षी सुमित कुमार

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण हेतु अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments