शाहजहाँपुर। एस.एस. कॉलेज के कॉमर्स विभाग के छात्र फहद अहमद खान ने यूजीसी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) में कॉमर्स विषय से 74 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) के लिए क्वालीफाई किया है। फहद जनपद शाहजहाँपुर से कॉमर्स विषय में जेआरएफ प्राप्त करने वाले पहले छात्र बने हैं, जिससे कॉलेज एवं जिले में हर्ष का वातावरण है।
फहद के पिता नईम उल्ला खान, जो नगर निगम में कार्यरत रहे हैं, ने बेटे की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे गुरुजनों के आशीर्वाद और मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि उनका सपना अब साकार हुआ है और जेआरएफ मिलने से फहद को सरकारी छात्रवृत्ति के साथ पीएचडी करने का अवसर मिलेगा, जिससे वह उच्च शिक्षा के क्षेत्र में परिवार और जनपद का नाम रोशन करेगा।
इसी क्रम में कॉमर्स विभाग के ही छात्र रोहित शर्मा ने भी 66 प्रतिशत अंकों के साथ नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अब रोहित पीएचडी में प्रवेश लेने के साथ-साथ सहायक प्रवक्ता पद के लिए आवेदन करने हेतु पात्र हो गए हैं।
रोहित के पिता रजनीश शर्मा, जो कांट ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं, ने बेटे की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि उनका पुत्र अब डिग्री कॉलेज स्तर पर अध्यापन करने के योग्य बन गया है।
कॉलेज परिवार ने दोनों छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments