स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। आगामी होली पर्व के मद्देनज़र थाना पुवायां में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रशासन ने त्योहार को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
बैठक का आयोजन पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी पुवायां की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान पीस कमेटी के सदस्यों, क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।
अधिकारियों ने कहा कि होली का त्योहार पारंपरिक उल्लास और आपसी प्रेम के साथ मनाया जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या अवांछित गतिविधियों से दूर रहें। साथ ही, नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
बैठक में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार गश्त करने के निर्देश जारी किए गए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि आम नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा जताई गई है ताकि होली का पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
0 Comments