Breaking News

रमजान और होली को लेकर पश्चिमी जोन पुलिस अलर्ट, कैसरबाग से अमीनाबाद तक फ्लैग मार्च

 



🔴 ब्यूरो रिपोर्ट: आनंद राजपूत 

लखनऊ में आगामी रमजान और होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पश्चिमी जोन पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई।

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव एवं एडीसीपी धनन्जय सिंह कुशवाहा के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया।

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने स्वयं कैसरबाग सर्किल में फ्लैग मार्च का नेतृत्व किया। इस दौरान एसीपी कैसरबाग रत्नेश सिंह, इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा, इंस्पेक्टर अमीनाबाद सुनील कुमार आजाद सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

यह फ्लैग मार्च कैसरबाग से शुरू होकर अमीनाबाद क्षेत्र तक निकाला गया। पुलिस अधिकारियों ने बाजारों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया तथा स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से संवाद भी किया।

अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पश्चिमी जोन पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर है और किसी भी प्रकार की अफवाह या अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे और सौहार्द को बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

त्योहारों को लेकर प्रशासनिक सक्रियता से आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।


Post a Comment

0 Comments