स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 25 फरवरी 2026। आगामी होली पर्व के दृष्टिगत आयोजित होने वाले ‘बड़े लाट साहब’ जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा समस्त चौकी इंचार्जों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जुलूस मार्ग, संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील स्थानों, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा प्रबंधों को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने जुलूस मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने, सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी रखने तथा आवश्यक बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी चौकी इंचार्जों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया।
जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि होली पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments