ब्यूरो रिपोर्ट शौकत गाज़ी, लखनऊ ✍️
लखनऊ। राजधानी में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए ट्रैफिक डीसीपी कमलेश दीक्षित के निर्देशन में कानपुर बाईपास चौराहे पर विशेष अभियान चलाया गया।
दुबग्गा स्थित कानपुर बाईपास चौराहे पर लगातार लग रहे जाम को गंभीरता से लेते हुए टीआई अजमत अली अपनी ट्रैफिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को तत्काल नियंत्रित किया।
अधिकारियों ने स्वयं चौराहे पर खड़े होकर यातायात को सुचारु कराया। अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों को हटवाया गया तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त हिदायत दी गई।
ट्रैफिक पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मुस्तैदी से कुछ ही देर में जाम खुल गया, जिससे आम जनता, राहगीरों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि दोबारा जाम की स्थिति उत्पन्न न हो और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments