स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर | दिनांक 17.02.2026। आगामी छोटे लाट साहब जुलूस को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज थाना रामचन्द्र मिशन क्षेत्रान्तर्गत जुलूस मार्ग पर पुलिस एवं प्रशासन ने संयुक्त रूप से रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।
इस अवसर पर श्रीमान जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट, नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर और जुलूस कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान जुलूस मार्ग का स्थलीय दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, संवेदनशील स्थलों की निगरानी और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी आवश्यक तैयारियाँ समय से पूरी की जाएं और जुलूस के दौरान सतर्कता एवं समन्वय बनाए रखा जाए।
जुलूस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ संवाद करते हुए जिलाधिकारी ने शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने की अपील की। जनपद पुलिस एवं प्रशासन ने आमजन से भी अनुरोध किया कि जुलूस के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments