शाहजहाँपुर।
नगर निगम के प्रवर्तन दस्ते ने नगर क्षेत्र के माल गोदाम रोड स्थित सूर्या होटल के पास बाई पटरी पर वर्षों से किए गए अवैध अतिक्रमण को शांतिपूर्ण तरीके से हटाकर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया।
बताया गया कि एक व्यक्ति द्वारा अपने मकान के आगे तीन दुकानों तथा एक निकास पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा गया था, जिसे नगर निगम टीम ने कार्रवाई करते हुए हटाया।
कार्रवाई का निरीक्षण नगर आयुक्त एवं अपर नगर आयुक्त ने किया। इस दौरान नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि नगर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रखा जाएगा, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments