स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर में जिला विकास अधिकारी कार्यालय द्वारा सोशल ऑडिट टीमों के गठन के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिलाधिकारी के अनुमोदन (दिनांक 12 फरवरी 2026) के क्रम में गठित चयन समिति में उपायुक्त (श्रम रोजगार) को अध्यक्ष, राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य को सदस्य तथा जिला सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर को सदस्य सचिव नामित किया गया है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न विकास खंडों में निर्धारित तिथियों पर साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे, जिसमें संबंधित क्षेत्र के अभ्यर्थियों का चयन कर सोशल ऑडिट टीमों का गठन किया जाएगा।
अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर संबंधित विकास खंड कार्यालय में उपस्थित होकर साक्षात्कार प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराएं, जिससे सोशल ऑडिट टीमों का गठन समयबद्ध तरीके से किया जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments