स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर में जिला सेवायोजन कार्यालय के अंतर्गत संचालित शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र द्वारा एक वर्षीय “कार्यालय प्रबंध प्रशिक्षण” पाठ्यक्रम (सत्र अप्रैल 2025-26) के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध है। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी 31 मार्च 2026 तक अपने आवेदन पत्र शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र, जिला सेवायोजन कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
प्रवेश हेतु न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट निर्धारित की गई है, साथ ही हाई स्कूल परीक्षा अंग्रेजी विषय के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। केंद्र में सीमित सीटें उपलब्ध हैं, इसलिए चयन प्रक्रिया के तहत योग्य अभ्यर्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा।
प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को कंप्यूटर टंकण, सामान्य गणित, रीजनिंग, बुक कीपिंग, अकाउंटिंग, सचिवीय पद्धति एवं सामान्य ज्ञान जैसे विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी के अनुसार, संबंधित वर्ग के बैकलॉग अभ्यर्थियों तथा कंप्यूटर व टंकण का ज्ञान रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
शाहजहांपुर
0 Comments