Breaking News

स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय में वित्तीय साक्षरता पर विशेष व्याख्यान आयोजित

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर: स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा विद्यार्थियों के समग्र विकास के उद्देश्य से वित्तीय साक्षरता विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ उप-प्राचार्य एवं वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. अनुराग अग्रवाल द्वारा स्वामी शुकदेवानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित मुकुल श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन, बचत, निवेश तथा डिजिटल लेन-देन के प्रति जागरूक किया। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि वर्तमान समय में वित्तीय साक्षरता प्रत्येक व्यक्ति के लिए अत्यंत आवश्यक हो गई है।

उन्होंने बजट निर्माण, आवश्यक खर्चों की योजना, आपातकालीन निधि के महत्व तथा सुरक्षित निवेश के मूलभूत सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही, डिजिटल भुगतान के बढ़ते उपयोग और उससे जुड़े सुरक्षा उपायों की जानकारी भी साझा की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका समाधान सरल एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से किया गया। यह व्याख्यान विद्यार्थियों को आर्थिक निर्णयों के प्रति सजग एवं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करने वाला रहा।

इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. कमलेश गौतम, डॉ. गौरव सक्सेना, डॉ. विजय तिवारी, डॉ. अजय कुमार वर्मा, डॉ. सचिन खन्ना, डॉ. संतोष प्रताप सिंह, बृजलाली चौबे, अपर्णा त्रिपाठी, डॉ. रूपक श्रीवास्तव, डॉ. मोहनी शंकर, पोथीराम सिंह एवं अखंड प्रताप सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments