आलमबाग में टला बड़ा हादसा, पुलिस की तत्परता से युवक की बची जान

 

ब्यूरो रिपोर्ट: सोम दत्त, लखनऊ ✍️


लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र स्थित RDSO फ्लाईओवर ब्रिज से एक युवक ने आत्महत्या के प्रयास में रेलवे ट्रैक पर छलांग लगा दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पुलिस की सतर्कता और मुस्तैदी के चलते एक बड़ा हादसा टल गया और युवक की जान बचाई जा सकी।

फिलहाल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Previous Post Next Post