Breaking News

सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में गृह विज्ञान प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न

 

ब्यूरो चीफ: अमित गुप्ता, सीतापुर

सीतापुर। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षा के अंतर्गत गृह विज्ञान विषय की पाक कला संबंधी प्रयोगात्मक परीक्षा उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कक्षा सप्तम की छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता, कौशल और आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

छात्राओं ने अत्यंत पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर अपनी कला का परिचय दिया। कक्षा अध्यापिका अंजली जी ने छात्राओं को बड़े प्रेम और रुचि के साथ विभिन्न व्यंजनों को बनाने तथा आकर्षक ढंग से परोसने की विधियां सिखाईं। परीक्षा में कुल पांच प्रकार के व्यंजन बनाए गए, जिसमें 26 छात्राओं ने भाग लिया। जानवी द्विवेदी, अदिति गुप्ता, मान्या यादव, राधा पोरवाल और काव्या मिश्रा ने अपनी टीम के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

परीक्षा के दौरान छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती किरन सिंघल जी और प्रधानाचार्या श्रीमती प्रतिभा श्रीवास्तव जी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। प्रबंधिका और प्रधानाचार्या ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Post a Comment

0 Comments