लखनऊ: हैदरगंज चौराहे पर पुलिस की सक्रियता से जाम हुआ मुक्त

 

ब्यूरो रिपोर्टर: कल्लू उर्फ रजनीश

लखनऊ के हैदरगंज चौराहे पर बढ़ते यातायात के दबाव के कारण लंबा जाम लग गया था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

डीसीपी पश्चिम ज़ोन विश्वजीत श्रीवास्तव और एसीपी बाजार खाला वीरेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में थाना बाजार खाला के इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए वाहनों का संचालन किया।

पुलिस की प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप कुछ ही समय में जाम की स्थिति सामान्य हुई और जनता को बड़ी राहत मिली। स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम की मेहनत और सक्रियता की सराहना की।

Previous Post Next Post