Breaking News

थाना खुटार पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म व अपहरण मामले के दो अभियुक्त गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश

शाहजहाँपुर। थाना खुटार पुलिस टीम ने नाबालिक को भगा ले जाने तथा नाबालिक के साथ धोखाधड़ी कर बलात्कार के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खुटार के नेतृत्व में की गई।

संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 21.02.2026 को वादी द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खुटार पर मु0अ0सं0 52/26 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जांच में यह पता चला कि अभियुक्त अनस ने इंस्टाग्राम आईडी बनाकर नाबालिक को बहला-फुसलाकर अपने साथी चाँद की मौजूदगी में दुष्कर्म किया और उसे अपने साथ भगाने का प्रयास किया।

साक्ष्य संकलित कर थाना खुटार पुलिस ने दिनांक 24.02.2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तों 1. अनस पुत्र अब्दुल खालिद, उम्र 19 वर्ष, ग्राम मोहम्मदपुर गौटी, थाना सुल्तानपुर, जिला फतेहपुर और 2. चाँद पुत्र मोहम्मद इस्लाम, उम्र 20 वर्ष, ग्राम पखरौली, थाना गाजीपुर, जिला फतेहपुर को पुनौती कलां मोड़ से गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

बरामदगी:

  • दो अदद मोबाइल फोन (वन प्लस व वीवो)

पुलिस टीम:

  1. उ0नि0 श्री विजयपाल सिंह, थाना खुटार
  2. का0 2205 सिकन्दर सिंह मलिक, थाना खुटार
  3. का0 94 हरिओम सिंह, थाना खुटार

पंजीकृत अभियोग:
मु0अ0सं0 52/26, धारा 137(2)/87/70(1)/319(2) B.N.S, 5g/6 पॉक्सो एक्ट तथा 66 डी IT Act, थाना खुटार, जिला शाहजहाँपुर।

Post a Comment

0 Comments