भारत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ने नवागत डीपीआरओ से की भेंट, क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा

 

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश

शाहजहाँपुर। आज दिनांक 24/02/2026 को भारत परिषद (भ्रष्टाचार विरोधी राष्ट्रीय संगठन) के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने संगठन के साथियों के साथ नवागत जिला परियोजना अधिकारी (डीपीआरओ) श्री प्रमोद कुमार यादव से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने जनपद शाहजहाँपुर का चार्ज लेने पर डीपीआरओ का बुके भेंट कर स्वागत किया।

साथ ही अजीत कुमार सिंह ने ददरौल विकासखंड के एडियो पंचायत श्री अरविंद कुमार शर्मा से भी भेंट कर कुछ क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया और उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने की मांग की।

इस अवसर पर भारत परिषद के जिलाध्यक्ष शाहजहाँपुर मुकेश कुमार यादव, मंडल महासचिव राम नरेश सिंह और राज बहादुर सिंह भी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post