शाहजहाँपुर, 10 फरवरी। आगामी ‘छोटे लाट साहब’ जुलूस के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने थाना रामचन्द्र मिशन क्षेत्रान्तर्गत निर्धारित जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। यह निरीक्षण पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के साथ किया गया।
निरीक्षण के दौरान जुलूस मार्ग की चौड़ाई, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थल, प्रमुख चौराहे, संकरे मार्ग, भीड़ एकत्र होने वाले स्थान, यातायात प्रबंधन, वैकल्पिक मार्ग, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का विस्तार से अवलोकन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने जुलूस के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सतत निगरानी, सुचारु यातायात संचालन और आपातकालीन सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्थानीय प्रशासन के साथ प्रभावी समन्वय बनाए रखने, संभावित अफवाहों अथवा अप्रिय परिस्थितियों की रोकथाम हेतु सभी तैयारियाँ समय से पूर्ण करने तथा ड्यूटी के दौरान अनुशासन, सजगता और आमजन के प्रति शालीन व्यवहार बनाए रखने पर बल दिया। साथ ही आयोजकों और पीस कमेटी के सदस्यों से निरंतर संवाद बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने अपेक्षा व्यक्त की कि सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा और समन्वय के साथ कार्य करते हुए आगामी ‘छोटे लाट साहब’ जुलूस को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments