शाहजहाँपुर, 10 फरवरी। आगामी होली पर्व को शान्तिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना परौर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तथा क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान नागरिकों से होली पर्व को आपसी भाईचारे और शान्तिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई तथा अफवाहों पर ध्यान न देने और असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया। साथ ही डीजे की निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन, जुलूस मार्गों की मर्यादा बनाए रखने, जबरन रंग लगाने से परहेज तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
पीस कमेटी सदस्यों ने भी क्षेत्र में शान्ति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में सभी से समन्वय और समझदारी के साथ होली मनाने की अपील की गई, जिससे पर्व सुरक्षित एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments