शाहजहाँपुर, 12 फरवरी। बड़े लाट साहब जुलूस के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर के साथ थाना प्रभारी कोतवाली तथा समस्त चौकी प्रभारियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जुलूस मार्ग, यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सतत निगरानी रखने तथा आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने सभी थाना प्रभारियों एवं चौकी इंचार्जों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आमजन से संवाद स्थापित कर शांति, सौहार्द और सहयोग का वातावरण बनाए रखें। साथ ही जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश भी दिए गए।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बड़े लाट साहब जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
लखनऊ
0 Comments