स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) तथा भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के संयुक्त तत्वाधान में “प्रतिभूति बाजार में विनियोग: जागरूकता व सुरक्षा” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वाणिज्य विभागाध्यक्ष एवं उप-प्राचार्य अनुराग अग्रवाल ने माँ सरस्वती के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
मुख्य वक्ता के रूप में श्रुति शर्मा (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, उत्तर प्रदेश क्षेत्र प्रभारी) ने वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वित्तीय साक्षरता का अर्थ केवल धन कमाना नहीं, बल्कि आय, बचत, बजट, निवेश और जोखिम की समझ विकसित करना है। सही वित्तीय ज्ञान युवाओं को विवेकपूर्ण निर्णय लेने, अनावश्यक ऋण से बचने और भविष्य के लिए आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायक होता है।
उन्होंने बताया कि शेयर बाजार दीर्घकालिक धन सृजन का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, लेकिन इसमें निवेश के लिए धैर्य, शोध और जोखिम प्रबंधन की समझ आवश्यक है। बिना पर्याप्त जानकारी के किसी भी निवेश योजना में धन लगाने से बचना चाहिए और निवेश से पहले विश्वसनीय स्रोतों से मार्गदर्शन लेना जरूरी है।
साइबर सुरक्षा पर उन्होंने कहा कि फिशिंग, फर्जी कॉल, नकली केवाईसी अपडेट और आकर्षक निवेश प्रस्ताव जैसे धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में किसी भी अनजान लिंक या संदेश पर प्रतिक्रिया देने से बचना चाहिए और अपनी व्यक्तिगत व बैंकिंग जानकारी सुरक्षित रखनी चाहिए।
प्रो. अनुराग अग्रवाल ने कहा कि वित्तीय जागरूकता, अनुशासन और डिजिटल सावधानी अपनाकर युवा न केवल अपनी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं, बल्कि एक जिम्मेदार एवं सुरक्षित निवेश संस्कृति का निर्माण भी कर सकते हैं।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. रूपक श्रीवास्तव ने किया। इससे पूर्व डॉ. बरखा सक्सेना ने मुख्य वक्ता का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर डॉ. आदित्य सिंह, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. कमलेश गौतम, डॉ. गौरव सक्सेना, डॉ. अजय कुमार वर्मा, डॉ. राम शंकर पाण्डेय, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. बलबीर, डॉ. पूजा वाजपेयी, डॉ. अर्चना गर्ग, डॉ. पदमजा मिश्रा, डॉ. संतोष प्रताप सिंह, डॉ. सचिन खन्ना, बृजलाली चौबे, अपर्णा त्रिपाठी, डॉ. मोहनी शंकर, पोथीराम, अखंड प्रताप सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments