Breaking News

गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम निर्माण को मिली रफ्तार, सरकार और इंडियन ऑयल के बीच समझौता

 


स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

गोरखपुर / लखनऊ

गोरखपुर में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। इस परियोजना के लिए लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश सरकार और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) हस्तांतरित किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित स्टेडियम पूर्वी उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच साबित होगा। इससे क्षेत्रीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि इस परियोजना से न केवल खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि खेल पर्यटन, निवेश और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा और गति मिलेगी। सरकार इस परियोजना को क्षेत्रीय विकास के एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देख रही है।


Post a Comment

0 Comments