Breaking News

सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र के साथ लोहारो वाले चौराहे से विश्वकर्मा चौक तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण एवं नाला निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को आवागमन में हो रही असुविधा से जल्द राहत मिल सके।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवश्यकतानुसार श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर दिन-रात कार्य कराया जाए, जिससे निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके। साथ ही मार्ग पर शेष अवैध अतिक्रमण को प्राथमिकता के आधार पर हटाने के निर्देश दिए गए, ताकि कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

उन्होंने नाला निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों ने अवगत कराया कि नाले का निर्माण कार्य एक ओर से लगभग पूर्णता की ओर है। होली पर्व के बाद मार्ग के दूसरी ओर नाला निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा, जिसके पश्चात सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू होगा।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन का आवागमन सामान्य रूप से प्रभावित न हो।

Post a Comment

0 Comments